‘झटपट पोर्टल’ पर साढ़े 37 हजार नए कनेक्शन अटके

Jan 13, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - यूपी पावर कारपोरेशन का 'झटपट पोर्टल' विफल साबित हो रहा है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के उपभोक्ताओं के 37,670 नए बिजली कनेक्शन अटके हैं। उपभोक्ता कई बार अधिकारियों के पास गए, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वाराणसी जोन में पेंडेंसी बढ़ती जा रही है और सुधार की कोई संभावना नहीं दिख रही है।

‘झटपट पोर्टल’ पर साढ़े 37 हजार नए कनेक्शन अटके

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी पावर कारपोरेशन का ‘झटपट पोर्टल’ सफेद हाथी साबित हो रहा है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। पूर्वांचल-डिस्कॉम की 11 जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार अब तक झटपट पोर्टल पर 37,670 नए बिजली कनेक्शन अटके हैं। इसमें कई ऐसे हैं, जिनके आवेदकों ने भुगतान भी कर दिया है। जबकि, कई ऐसे कनेक्शन हैं, जिनकी अबतक क्योरी रिपोर्ट तक नहीं लगाई गई। कनेक्शन के लिए उपभोक्ता उपखंड अधिकारी से लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मालूम हो कि एक महीने पहले ‘हिन्दुस्तान’ में नए कनेक्शन लंबित की रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका संज्ञान लिया था और डिस्कॉम प्रबंधक से आख्या तलब की थी। इसके बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। लगातार पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। उधर डिस्कॉम प्रबंधन का दावा है कि लगातार कनेक्शन जारी किये जा रहे हैं। वाराणसी जोन प्रथम-द्वितीय में 5926 हजार पेंडेंसी ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी पेंडेंसी की लंबी सूची है। वाराणसी जोन प्रथम और द्वितीय में 5926 नए कनेक्शन लंबित हैं। रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी जोन प्रथम में आने वाले भेलूपुर डिविजन में 44, चौकाघाट में 46, चेतमणि में 120, मढ़ौली में 81, बरईपुर में 287, चिरईगांव में 123 तथा हरहुआ डिविजन में 130 आवेदन लंबित हैं। तीन जिले के आवेदनों पर जम गई धूल वाराणसी जोन द्वितीय में आने वाले जौनपुर जिले के जौनपुर डिविजन (द्वितीय) में 659, मछलीशहर डिविजन में 203, शाहगंज डिविजन में 263, जौनपुर डिविजन (प्रथम) में 309, जौनपुर डिविजन (तृतीय) 137 और जौनपुर डिविजन (चतुर्थ) में 514 उपभोक्ता कनेक्शन के दौड़ भाग कर रहे हैं। चंदौली डिविजन में 514, मुगलसराय डिविजन में 198 तथा सकलडीहा डिविजन में 724 आवेदन पर धूम जम गई है। जबकि, गाजीपुर डिविजन (प्रथम) में 764, गाजीपुर डिविजन (द्वितीय) में 255, सैदपुर डिविजन में 127 तथा जमनिया डिविजन में 225 आवेदन झटपट पोर्टल पर फंसे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;