मदरसा बोर्ड : टॉप-10 में सिर्फ छात्राओं का दबदबा
Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में उप्र मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी तथा आलिम बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हुए। आलिम में 541 छात्रों में से 491 पास हुए, जबकि मुंशी/मौलवी में 1228 छात्रों में से 1159 पास हुए। दोनों परीक्षाओं में टॉप-10 में केवल छात्राओं ने स्थान बनाया।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। दोनों में ही टॉप-10 में सिर्फ छात्राएं ही जगह बना पाई हैं। आलिम में 541 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें 491 पास हुए। यानी 90.76 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं मुंशी/मौलवी में 1228 ने परीक्षा दी थी। इसमें 1159 पास हुए हैं। इनका प्रतिशत 94.38 फीसदी रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


