गोवंश संरक्षण सामाजिक दायित्व: दुग्ध आयुक्त
Feb 15, 2026 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - गोवंश संरक्षण सामाजिक दायित्व: दुग्ध आयुक्त चिरईगांव। चिरईगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत सीवों एवं छाहीं

चिरईगांव। चिरईगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत सीवों एवं छाहीं स्थित गोआश्रय स्थलों का रविवार को उत्तर प्रदेश की दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी ने निरीक्षण किया। उन्होंने गौ-पूजन कर उनकी आरती उतारी। नंदी पूजन कर गोवंश संरक्षण का संकल्प दिलाया। कहा कि गोवंश का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी है। इस दौरान बीडीओ छोटेलाल तिवारी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.ए. चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि मगरू राजभर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


