सीएम का अंतिम समय में टला दौरा, अब आज आएंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा मंगलवार को टल गया है। अब वह बुधवार को काशी विश्वनाथ एवं कालभैरव के दर्शन के बाद चांदमारी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह प्रयागराज जाएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार गोरखपुर में अधिक व्यस्तता की वजह से दौरा टाला गया।

सीएम का अंतिम समय में टला दौरा, अब आज आएंगे

वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार का दौरा अंतिम समय में टल गया। वह अब बुधवार को आएंगे। मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ एवं कालभैरव के दर्शन-पूजन के बाद चांदमारी स्थित वीडीए कॉलोनी में यूपी कॉलेज के प्रोफेसर राजीव कृष्ण के आवास पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद प्रयागराज रवाना होंगे। सीएम योगी को मंगलवार शाम 6 बजे दो दिनी दौरे प्रवास पर आना था। उनका सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक और विकास कार्यों के निरीक्षण का कार्यक्रम था। काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन के बाद रात्रि विश्राम भी प्रस्तावित था। बुधवार को उन्हें प्रोफेसर के आवास पर जाना था।

जिला प्रशासन के मुताबिक गोरखपुर में कार्यक्रमों में अधिक व्यस्तता की वजह से सीएम को काशी दौरा एक दिन टालना पड़ा। मंगलवार को जारी संशोधित प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री गोरखपुर से चलेंगे और सुबह 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह सीधे काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। इसके बाद चांदमारी पहुंचकर प्रोफेसर के बेटे को शादी की अग्रिम शुभकामनाएं और आशीर्वाद देंगे। बेटे का विवाह सात मई को है। मुख्यमंत्री चांदमारी से पुलिस लाइन लौटेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से प्रयागराज जाएंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।