सीएम योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे, चंदौली रवाना
Varanasi News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह 11.20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद, सीएम योगी चंदौली में एकीकृत न्यायालय परिसर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह 11.20 बजे राजकीय विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर सेफ हाउस में उन्होंने काबीना मंत्री अनिल राजभर, विधायक डॉ. अवधेश सिंह और डॉ. नीलकंठ तिवारी, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीएम सत्येंद्र कुमार, डीसीपी गोमती आकाश पटेल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों औऱ अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसमें संतोषाचार्य सतुआ बाबा, प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह समेत अन्य लोग भी रहे। इसके बाद सीएम योगी हेलीकॉप्टर से चंदौली में आयोजित एकीकृत न्यायालय परिसर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



