सीएम योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे

Jan 17, 2026 12:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने मंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें कई जनप्रतिनिधि शामिल थे। इसके बाद, वह चंदौली में आयोजित एकीकृत न्यायालय परिसर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे

बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह 11.20 बजे राजकीय विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर सेफ हाउस में उन्होंने काबीना मंत्री अनिल राजभर, विधायक डॉ. अवधेश सिंह और डॉ. नीलकंठ तिवारी, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीएम सत्येंद्र कुमार, डीसीपी गोमती आकाश पटेल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों औऱ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें संतोषाचार्य सतुआ बाबा, प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह समेत अन्य लोग भी रहे। इसके बाद सीएम योगी हेलीकॉप्टर से चंदौली में आयोजित एकीकृत न्यायालय परिसर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।