यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा, कलावा और बेल्ट भी उतरवाया

Mar 14, 2026 02:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें कड़े सुरक्षा उपाय अपनाए गए। पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा दोपहर 12.05 बजे समाप्त हुई।

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा, कलावा और बेल्ट भी उतरवाया

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए दो दिनी परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 46 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। इसके पहले परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। बेल्ट और हाथ का कलावा भी उतरवा लिया गया। लड़कियों के कंगन, ईयर रिंग, नोज पिन भी प्रतिबंधित था। इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, डीएम सत्येंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस अफसरों ने अलग अलग केंद्र का निरीक्षण किया। दोपहर 12.05 बजे परीक्षा छूटी। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।