उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) का चुनाव मंगलवार को अर्दली बाजार स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में हुआ।
वाराणसी में उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) का चुनाव हुआ। पंकज कुमार दुबे को अध्यक्ष, चंदन प्रकाश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव को सचिव, सुब्रत मुखर्जी को कोषाध्यक्ष और कन्हैया राम को ऑडिटर चुना गया। मुख्य अतिथि परमानंद सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) का चुनाव मंगलवार को अर्दली बाजार स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में हुआ। इस दौरान पंकज कुमार दुबे को अध्यक्ष, चंदन प्रकाश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव को सचिव, सुब्रत मुखर्जी को कोषाध्यक्ष तथा कन्हैया राम को ऑडिटर चुना गया। मुख्य अतिथि उप निरीक्षक (संस्कृत पाठशालाएं पंचम तल) परमानंद सिंह तथा चुनाव अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव और सुभाष सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर दीपेंद्र श्रीवास्तव, कुंदन सिन्हा, सुधीर चंद्र वर्मा, अमित कुमार सिंह, मनीष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


