सहकारी बैंक, बी-पैक्स क्यूआर कोड से भी लें भुगतान

Feb 10, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के अपर आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने किसानों से भुगतान के लिए क्यूआर कोड का उपयोग करने और पांच मिनट में ऋण सुविधा के लिए ई-केसीसी योजना प्रारंभ करने का निर्देश दिया। इससे कृषि उपकरण, खाद, और बीज की पारदर्शिता बढ़ेगी और कालाबाजारी रुकेगी।

सहकारी बैंक, बी-पैक्स क्यूआर कोड से भी लें भुगतान

वाराणसी, हिटी। उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अपर आयुक्त, अपर निबंधक एवं अपर प्रबंध निदेशक राजेश कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि जिला सहकारी बैंक शाखाओं एवं बी-पैक्स पर क्यूआर कोड के माध्यम से किसानों से भुगतान प्राप्त करें। साथ ही पांच मिनट के अंदर किसानों को ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई-केसीसी योजना प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। अपर प्रबंध निदेशक ने मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में वाराणसी, गाजीपुर चंदौली एवं भदोही के बी-पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बी पैक्स कंप्यूटराइजेशन से किसानों को समितियों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से कृषि उपकरण, खाद एवं बीज सुलभ हो सकेगा।

इससे उर्वरक एवं बीज की कालाबाजारी रुकेगी। साथ ही किसानों को बाजार मूल्य से अधिक भुगतान नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने पहले एवं दूसरे चरण में चयनित समितियों की ऑन सिस्टम ऑडिट एवं डायनेमिक डे एंड किसी भी दशा में 15 मार्च तक पूरा के निर्देश दिए। चेतावनी भी दी कि जो कर्मचारी शिथिलता अथवा लापरवाही बरतेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सदस्यता वृद्धि, अंशधन वृद्धि के साथ-साथ उर्वरक एवं सामान्य ऋण सीमा पास कराकर बंद पड़ी समितियों को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता वाराणसी सोमी सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक वाराणसी के हर्ष कुमार, चंदौली के प्रकाश उपाध्याय, गाजीपुर के विपिन कुमार, भदोही के राम प्रकाश, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सीईओ मिलिंद कुमार एवं गाजीपुर के सीईओ सुनील कुमार भी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।