यूपी कॉलेज के छात्र नेशनल बूटकैंप में चमके
Varanasi News - यूपी कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इनोवेशन, डिजाइन और एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैंप में भाग लिया। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, छात्रों ने 'ईवीअसिस्ट' नामक स्टार्टअप आइडिया पर काम किया, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सहायता और स्मार्ट सर्विस प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

वाराणसी। यूपी कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इनोवेशन, डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैंप एडिशन 3 (फेज-1) में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार एआईसीटीई के सहयोग से बूटकैंप 6 से 10 अप्रैल तक डॉ. बीसी रॉय इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में आयोजित हुआ। टीम में टीम लीडर शुभम कुमार, रिशु कुमार विश्वकर्मा, प्रभात सिंह और आर्यन मौर्य शामिल थे। इन छात्रों ने अपने नवाचार आधारित स्टार्टअप आइडिया ‘ईवीअसिस्ट’ पर कार्य किया। यह इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रोडसाइड असिस्टेंस, इमरजेंसी सपोर्ट और स्मार्ट सर्विस प्लेटफॉर्म प्रदान करने पर आधारित है।
इसके अतिरिक्त, टीम के सदस्य रिशु, आर्यन, शुभम और प्रभात ने वाधवानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘इग्नाइट बूटकैंप आइडिया टू प्लान’ कार्यक्रम में भी भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


