यूपी कॉलेज के छात्रों का राष्ट्रीय नवाचार बूटकैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के यूपी कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इनोवेशन बूटकैंप में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया। छात्रों ने अपने नवाचार आधारित स्टार्टअप आइडिया 'ईवीअसिस्ट' पर काम किया, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रोडसाइड असिस्टेंस और स्मार्ट सर्विस प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

यूपी कॉलेज के छात्रों का राष्ट्रीय नवाचार बूटकैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन

वाराणसी। यूपी कालेज के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इनोवेशन, डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैंप एडिशन 3 (फेज-1) में भाग लेकर कालेज का नाम रोशन किया। प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार बूटकैंप 6 से 10 अप्रैल तक डॉ. बी.सी. रॉय इंजीनियरिंग कॉलेज, दुर्गापुर में आयोजित हुआ। जिसे एआईसीटीई का सहयोग प्राप्त था। टीम में शुभम कुमार (टीम लीडर), रिशु कुमार विश्वकर्मा, प्रभात सिंह और आर्यन मौर्य शामिल थे। इन छात्रों ने अपने नवाचार आधारित स्टार्टअप आइडिया "ईवीअसिस्ट" पर कार्य किया, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रोडसाइड असिस्टेंस, इमरजेंसी सपोर्ट और स्मार्ट सर्विस प्लेटफॉर्म प्रदान करने पर आधारित है। इसके अतिरिक्त, टीम के सदस्य रिशु, आर्यन, शुभम और प्रभात ने वाधवानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित "इग्नाइट बूटकैंप आइडिया टू प्लान" कार्यक्रम में भी सफलतापूर्वक भाग लिया, जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण कौशल सीखे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।