यूपी कॉलेज: नये सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन 19 से
Varanasi News - वाराणसी के यूपी कालेज में 2026-27 के नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन 19 मार्च से शुरू होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है, जिसके बाद विलंब शुल्क के साथ 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा जून के अंत में या जुलाई की शुरुआत में होगी।

वाराणसी। यूपी कालेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी कृषि, स्नातकोत्तर तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन 19 मार्च से प्रारम्भ होगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी कालेज की वेबसाइट https://www.upcollege.ac.in पर उपलब्ध प्रवेश परीक्षा पोर्टल 2026–27 के माध्यम से पंजीकरण कर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन-पत्र भर सकेंगे। प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। इसके बाद 16 मई से 31 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की सुविधा रहेगी। प्रवेश परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह में संभावित है।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू होगी। जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रो सिंह ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क 850 रुपये और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों से 750 रुपये निर्धारित है। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


