स्वयं-एनपीटीईएल लोकल चैप्टर की मान्यता मिली

Mar 03, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - यूपी कॉलेज को स्वयं-एनपीटीईएल लोकल चैप्टर के रूप में आधिकारिक मान्यता मिली है, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक सीधी पहुंच मिलेगी। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्र अब प्रतिष्ठित संस्थानों के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का लाभ ले सकेंगे, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।

स्वयं-एनपीटीईएल लोकल चैप्टर की मान्यता मिली

वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज को स्वयं-एनपीटीईएल लोकल चैप्टर के रूप में आधिकारिक मान्यता मिल गई है। यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित होगी। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, अब छात्र-छात्राएं स्वयं और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संवर्धित अधिगम कार्यक्रम (एनपीटीईएल) मंच पर उपलब्ध ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का लाभ ले सकेंगे। इन पाठ्यक्रमों का संचालन देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, विशेषकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान सहित अन्य अग्रणी शिक्षण संस्थाओं के अनुभवी प्राध्यापक करते हैं। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, उद्योगोन्मुख एवं रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

लोकल चैप्टर के प्रभावी संचालन के लिए महाविद्यालय ने रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. प्रवीण सिंह को नोडल अधिकारी एवं एसपीओसी (सिंगल प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट) नियुक्त किया है। वह स्वयं पोर्टल से समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में नामांकन, परीक्षा पंजीकरण, प्रमाणपत्र प्राप्ति और क्रेडिट ट्रांसफर संबंधी शैक्षणिक प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन देंगे। प्राचार्य प्रो. सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि स्वयं-एनपीटीईएल लोकल चैप्टर की स्थापना से संस्थान में डिजिटल शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। छात्र-छात्राएं अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक लक्ष्यों को अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।