बीएड की प्रवेश परीक्षा 212 पर्यवेक्षक कराएंगे

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में उप्र.संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 की तैयारी बैठक हुई। परीक्षा 31 मई को 106 केंद्रों पर होगी। कुल 48218 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी और इसके लिए 212 पर्यवेक्षक एवं 106 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

बीएड की प्रवेश परीक्षा 212 पर्यवेक्षक कराएंगे

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। उप्र.संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 के लिए तैयारी बैठक शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हुई। परीक्षा के आयोजक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के साथ ही वाराणसी जिला प्रशासन की ओर से नामित प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। परीक्षा 31 मई को जिले के 106 केंद्रों पर होनी है। गांधी अध्ययनपीठ में हुई बैठक में परीक्षा को लेकर की गई तैयारियां की समीक्षा की गई। नोडल अधिकारी डॉ.सुनीता पांडेय ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की दिन में 2 से शाम 05 बजे तक होगी।

इसमें कुल 48218 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा सकुशल कराने के लिए केंद्रों पर 212 पर्यवेक्षक, 106 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 53 केंद्र प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट-नगर, वाराणसी, अपर पुलिस आयुक्त प्रोटोकाल, नोडल अधिकारी परीक्षा, केंद्र प्रतिनिधियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं नोडल अधिकारी, नोडल समन्वयक, उप नोडल समन्वयक तथा जनपद समन्वयक शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।