ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीहादसा: फ्लाईओवर निर्माण में लगे हैं अकुशल श्रमिक

हादसा: फ्लाईओवर निर्माण में लगे हैं अकुशल श्रमिक

हादसे के बाद भी चौकाघाट फ्लाईओवर के विस्तारीकरण के काम में लापरवाही हो रही है। घटना के बाद पहले काम कर रहे मजदूरों और मेठ के भाग जाने के बाद दोबारा शुरू हुए काम में ऐसे मजदूरों को लगा दिया गया है जो...

हादसा: फ्लाईओवर निर्माण में लगे हैं अकुशल श्रमिक
वाराणसी। कार्यालय संवाददाताSat, 19 May 2018 12:08 PM
ऐप पर पढ़ें

हादसे के बाद भी चौकाघाट फ्लाईओवर के विस्तारीकरण के काम में लापरवाही हो रही है। घटना के बाद पहले काम कर रहे मजदूरों और मेठ के भाग जाने के बाद दोबारा शुरू हुए काम में ऐसे मजदूरों को लगा दिया गया है जो अकुशल हैं। यह खुलासा शुक्रवार को आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान की पड़ताल में हुआ।  

फ्लाईओवर निर्माण में लगे मजदूरों से बातचीत में यह सामने आया कि उन्होंने इससे पहले उन्होंने मजदूरी नहीं की थी। तीन श्रमिकों ने बताया कि वह पहले गुजरात में सिलाई का काम करते थे। उन्होंने बताया कि इस समय मिर्जापुर, गाजीपुर और बिहार के करीब पचास मजूदर फ्लाईओवर के काम में लगाए गए हैं।  इनमें से अधिकांश कार्यकुशल नहीं हैं। मौके पर काम कर रहे बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक मजदूर ने बताया कि उसने कभी निर्माण कार्य नहीं किया है। घर पर खाली बैठा था। मेठ कहने पर यहां चला आया। उसने बताया कि उसके साथ आए कुछ मजदूर भट्ठों पर ढुलाई का काम करते थे, तो कुछ राजगीर मिस्त्री के साथ। 

200 रुपये की दिहाड़ी में सुबह से शाम पांच बजे तक खटते हैं मजदूर
बिहार से आये मजदूरों ने बताया कि उनको रोजाना सुबह से शाम पांच बजे तक 200 रुपये की दिहाड़ी में खटवाया जाता है। इसके बाद ओवरटाइम करने पर 25 रुपये प्रति घंटे की दर से अलग से भुगतान होता है। नकद भुगतान के अलावा और कुछ नहीं मिलता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें