बादलों ने बढ़ाया रात का तापमान, बुधवार को होगी बारिश
Varanasi News - वाराणसी में पश्चिम विक्षोभ के कारण फरवरी में मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है। बादलों की आवाजाही से रात का तापमान भी बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को यूपी के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं, जिसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिम विक्षोभ के कारण फरवरी के मध्य में मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच बादलों की आवाजाही से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विक्षोभ के कारण मौसम शुष्क होने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी समेत पूर्वी यूपी में तेज हवा के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद आसमान साफ होने पर पछुआ चलेगी और तापमान में गिरावट आएगी। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 29.1 और न्यनूतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




