Varanasi News: सर्व वैश्य समाज कई नदियों के जल करेगा बाबा का अभिषेक

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी। सर्व वैश्य समाज ने 26 अगस्त को काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक कई नदियों के जल से करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। भजन गायक शेखर जायसवाल भी प्रस्तुति देंगे। इस आयोजन में विभिन्न समुदायों के श्रद्धालु शामिल होंगे।

सर्व वैश्य समाज कई नदियों के जल करेगा बाबा का अभिषेक
सर्व वैश्य समाज कई नदियों के जल करेगा बाबा का अभिषेक

Varanasi News: वाराणसी। सर्व वैश्य समाज की ओर से सावन के आखिरी बुधवार (26 अगस्त) को कई नदियों के जल से काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। शुक्रवार को मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में सर्व वैश्य समाज की समिति की कोर कमेटी ने निर्णय लिया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल ने कहा कि यह धार्मिक अनुष्ठान अपने आप में अनोखा होगा।

समाज के अध्यक्ष का बयान

समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि गंगा, यमुना, सरयू, संगम सहित अन्य नदियों के जल के साथ गाय के दूध, पंचामृत, गन्ने के रस से भरे कलश लेकर श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। लक्सा स्थित मारवाड़ी संघ से ढोल नगाड़े, डमरू दल, लाग, विमान, भगवान के स्वरूप के साथ विश्वनाथ धाम के लिए शोभायात्रा शुरू होगी। गिरजाघर, गोदौलिया, बांसफाटक से होकर विश्वनाथ मंदिर परिसर तक लोग पहुंचेंगे।

भजन की प्रस्तुति

महामंत्री दीपक कुमार बजाज ने कहा कि जलाभिषेक के बाद शंकराचार्य चौक में भजन गायक शेखर जायसवाल प्रस्तुति देंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने बताया कि सर्व वैश्य समाज समिति समय-समय पर ऐसे आयोजन करती है, जो वैश्य वर्ग के सभी घटकों को एक सूत्र में पिरोता है तथा सामाजिक समरसता एवं सद्भावना को बढ़ावा देता है।

उपस्थित श्रद्धालु

इस आयोजन में मारवाड़ी, माहेश्वरी, जैन, जायसवाल, साहू, अग्रहरि, तेली, कान्यकुब्ज, मद्धेसिया, मोदनवाल सहित अन्य समुदाय के श्रद्धालु शामिल होंगे। बैठक में गोविंद केजरीवाल, प्रदीप तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, संतोष जायसवाल, प्रदीप चौरसिया, संतोष अग्रवाल, मनोज मद्धेशिया, गुलाब जायसवाल, विपिन अग्रवाल, अनुज डिडवानिया, सर्वेश अग्रवाल, अनिल जायसवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, आरसी जैन, सत्यनारायण सेठ, अभिषेक गुप्ता, शुभम अग्रवाल, जीत सिन्हा आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

यह जलाभिषेक कब होगा?
यह जलाभिषेक सावन के आखिरी बुधवार (26 अगस्त) को होगा।
Vachaspati Upadhyaya

लेखक के बारे में

Vachaspati Upadhyaya

शॉर्ट बायो : वाचस्पति उपाध्याय
करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हूं। वर्तमान में हिन्दुस्तान वाराणसी यूनिट में कार्यरत हूं।


परिचय एवं अनुभव

वाचस्पति उपाध्याय हिन्दुस्तान समाचार पत्र के वाराणसी यूनिट में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। करीब 15 वर्षों के अनुभव के साथ वर्तमान में नगर निगम, विकास प्राधिकरण और बिजनेस तथा आरएसएस बीट पर कार्य करते हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

वाचस्पति उपाध्याय ने अपने करियर की शुरुआत करियर्स 360 मैगजीन नई दिल्ली से किया। वर्ष 2010 में इस मैगजजीन में शिक्षा और करियर से जुड़े मुद्दों पर लेखन किया। इसके बाद वर्ष दिसंबर 2011 में प्रतिष्ठित समाचार पत्र हिन्दुस्तान के हिन्दुस्तान जॉब्स में कार्य शुरू किया। फिर करीब छह माह बाद गुरुग्राम में जुलाई 2015 तक रिपोर्टिंग किया। अगस्त 2015 से वाराणसी यूनिट में कार्यरत हूं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

बीएचयू से अर्थशास्त्र में स्नातक, इतिहास में स्नातकोत्तर करने के बाद मुंबई स्थित जर्नलिज्म मेंटर संस्था से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया। वर्तमान में नगर निगम, वाराणसी विकास प्राधिकरण, आरएसएस, बिजनेस बीट पर कार्य कर रहा हूं।


विजन

वाचस्पति उपाध्याय का मानना है कि पुष्ट होने वाले और प्रमाणित तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता इसकी आधारशिला है।


विशेषज्ञता
जनता के मुद्दों पर आधारित रिपोर्टिंग करना और जन समस्याओं का समाधान करते हुए अपने पाठकों और आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए खबरें लिखना।
अपने बीट से इतर बड़े आयोजनों को प्रतिद्वंदी अखबारों की तुलना में बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना।
इंटरनेशनल टेंपल कांक्लेव, अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, पिछले वर्ष मुंबई में इंडिया मैरिटाइम वीक 2025 समेत बनारस की प्राचीन धार्मिक संस्थाओं के विशेष आयोजनों को बेहतर तरीके से लिखना।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: सर्व वैश्य समाज कई नदियों के जल करेगा बाबा का अभिषेक