जगद्‌गुरु शंकराचार्य ने आरम्भ किया धर्म परीक्षा क्विज

Feb 16, 2026 01:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा सनातन धर्म के संरक्षण के लिए एक ऑनलाइन धर्म-परीक्षा का आरंभ किया गया है। यह परीक्षा आत्म-विश्लेषण का अवसर प्रदान करती है, जिसमें व्यक्ति का अंतर्मन ही न्यायाधीश है। प्रश्न सनातन मूल्यों, नैतिकता और राष्ट्र-भक्ति पर आधारित हैं। हजारों श्रद्धालु इस परीक्षा में भाग ले चुके हैं।

जगद्‌गुरु शंकराचार्य ने आरम्भ किया धर्म परीक्षा क्विज

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सनातन धर्म के संरक्षण के लिए एक अद्वितीय आत्म-जागरण पहल उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ के जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने की है। हिंदू समाज में व्याप्त आत्म-मोह एवं धर्म-विषयक अस्पष्टता को दूर करने के लिए एक प्रभावशाली ऑनलाइन धर्म-परीक्षा (क्विज़) का शुभारम्भ किया है। इस पहल का मुख्य शीर्षक ‘धर्म-परीक्षा’ है। अभियान की मुख्य विशेषताएं यह हैं कि यह स्व-मूल्यांकन का दर्पण है। यह क्विज़ समाज के लिए एक साक्षात दर्पण के समान है जहां कोई बाह्य परीक्षक नहीं होगा बल्कि व्यक्ति का अपना अंतर्मन ही न्यायाधीश की भूमिका निभाएगा। यह प्रयास प्रत्येक सनातनी को आत्म-विश्लेषण का दुर्लभ अवसर प्रदान करेगा।

परीक्षा के प्रश्न सनातन मूल्यों, आचरण, नैतिकता, गौ-संरक्षण, राष्ट्र-भक्ति और शास्त्र-सम्मत विश्वास जैसे विषयों पर आधारित हैं। इस क्विज़ का उद्देश्य केवल ज्ञान की जांच करना नहीं, बल्कि आचरण में सुधार और धर्म के प्रति दृढ़ संकल्प को प्रेरित करना है। शंकराचार्य ने कहा कि यह दर्पण असली एवं नकली हिंदू की स्पष्ट पहचान करने और समाज में सच्चे धर्माचरण के प्रसार के लिए रखा गया है। अब तक हजारों श्रद्धालु इस परीक्षा में भाग ले चुके हैं और अनेक प्रतिभागियों ने पूर्ण अंक प्राप्त कर ‘सत्य-सनातनी’ होने का गौरव अर्जित किया है। सभी सनातन-प्रेमियों, युवा पीढ़ी और धर्म-सेवियों से अपील है कि वे इस पवित्र परीक्षा में भाग लेकर स्वयं को परखें और अपनी कमियों को दूर करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;