भगवानपुर एसटीपी 15 मार्च तक शुरू कराएं
Varanasi News - केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने वाराणसी में निर्माणाधीन एसटीपी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रोजेक्ट की जानकारी ली और 15 मार्च से संचालन शुरू करने का निर्देश दिया। पाटिल ने कदंब का पौधा भी रोपा और लोहता में बन रहे एसटीपी का भी निरीक्षण किया।
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शहर में सीवेज प्रबंधन को लेकर निर्माणाधीन एसटीपी का निरीक्षण किया। भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता के एसटीपी परिसर में निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से प्रोजेक्ट की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि 15 मार्च से एसटीपी का संचालन सुचारू रूप से शुरू कराएं। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष कुमार ने ट्रायल जारी होने की जानकारी दी। इससे पहले सीआर पाटिल ने अस्सी स्थित 50 एमएलडी क्षमता के पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। सीआर पाटिल ने अधिकारियों को जल्द एसटीपी प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्देश दिया।
सीआर पाटिल ने परिसर में कदंब का पौधा रोपा। करीब 20 मिनट परिसर में निरीक्षण के बाद सीआर पाटिल ने लोहता में बन रहे एसटीपी का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर अशोक कुमार तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



