राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद जीते

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में बनारस रेल इंजन कारखाना के बास्केटबॉल कोर्ट पर चारदिवसीय अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन राजर्षि क्लब और संत अतुलानंद ने जीत हासिल की। राजर्षि क्लब ने सनबीम सन सिटी को 38-3 से हराया, जबकि संत अतुलानंद ने सनबीम भगवानपुर को 31-11 से पराजित किया।

राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद जीते

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर गुरुवार से चारदिवसीय अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद ने जीत के साथ शुरुआत की। पहला मुकाबला राजर्षि क्लब और सनबीम सन सिटी के बीच खेला गया। इसमें राजर्षि क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38-3 से एकतरफा विजय हासिल की। अन्य मैचों में बरेका ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सिगरा स्टेडियम पर 44-15 से जीत दर्ज की। संत अतुलानंद (होलापुर) के सामने सनबीम भगवानपुर की टीम बौनी साबित हुई। अतुलानंद ने सनबीम को 31-11 से परास्त किया।प्रतियोगिता में राजर्षि क्लब, सनबीम सन सिटी, बरेका, सिगरा स्टेडियम, संत अतुलानंद (होलापुर), सनबीम भगवानपुर और सनबीम वरुणा की टीमें शिरकत कर रही हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जनसम्पर्क अधिकारी और बास्केटबॉल सचिव राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्णायक विकास यादव, लक्ष्य वर्मा, राहुल श्रीवास्तव और आलोक रंजन रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।