Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsTwo Sentenced to 10 Years for Smuggling 3 5 Quintals of Ganja in Varanasi
गांजा तस्करी में दो को दस-दस साल की कैद

गांजा तस्करी में दो को दस-दस साल की कैद

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में अपर जिला जज ने गांजा तस्करी के मामले में अभियुक्त राजा खान और अकरम को 10-10 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला 11 मार्च 2019 का है, जब ट्रक से ओडिशा से लाया गया गांजा बरामद हुआ था।

Feb 06, 2026 08:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, संवाददाता। अपर जिला जज (14वां वित्त आयोग) मनोज कुमार ने शुक्रवार को साढ़े तीन क्विंटल गांजा तस्करी के मामले अभियुक्त राजा खान और अकरम को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दो-दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट में अभियोजन की ओर से विशेष अभियोजक अधिकारी श्याम सरोज दुबे ने पैरवी की। 11 मार्च 2019 में आसूचना अधिकारी राजस्व अनंत विक्रम द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण के अनुसार ट्रक में ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लोड कर टेंगरा मोड़ चौराहे से होते हुए प्रयागराज की तरफ जा रहा है। इस पर राजस्व आसूचना की टीम ने टेंगरा मोड़ चौराहे के पास ट्रक को रोककर गांजा बरामद किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही ड्राइवर अकरम और राजा खान को गिरफ्तार किया था।