घमहापुर में उद्यमी की हत्या में दो और धराए

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

घमहापुर में 26 अप्रैल को सड़क दुर्घटना के बाद उद्यमी मनीष सिंह की हत्या के मामले में फूलपुर पुलिस ने दो आरोपियों राजेश और बृजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। इससे पहले अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। मामले में कई अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा गया है।

घमहापुर में उद्यमी की हत्या में दो और धराए

पिंडरा (वाराणसी), संवाद। घमहापुर में बीते 26 अप्रैल को सड़क दुर्घटना के बाद भरथरा निवासी उद्यमी मनीष सिंह की हत्या में फूलपुर पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें घमहापुर निवासी राजेश प्रजापति एवं बृजेश प्रजापति हैं। एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार ने बताया कि इसके पहले 28 अप्रैल को मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति एवं अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार किया गया था। 3 मई को आरोपियों को आश्रय देने वाले किशन कुमार, आशीष कुमार, अजय कुमार, प्रदीप भारद्वाज एवं शिव मोहन राजभर को जेल भेजा गया। 4 मई को मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी आशीष राजभर तथा मनीष राजभर गिरफ्तार किए गए थे।

5 मई को शरण देने में शिवचन्द प्रसाद, मुकुन्द लाल , किसन पुत्र बिरजू एवं गणेश कुमार को पकड़ा गया था। 8 मई को 50 हजार के इनामी नागेंद्र राजभर एवं गोविंद राजभर ने न्यायालय में समर्पण किया था। केस की विवेचना के दौरान राजेश एवं बृजेश का नाम सामने आए, जिन्हें गुरुवार को जेल भेजा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।