कांजी हाउस के दो संविदाकर्मियो की सेवा समाप्त

Apr 06, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के ऐढ़े स्थित कांजी हाउस में गोवंशों की देखरेख में लापरवाही के कारण दो संविदा कर्मचारियों को सेवामुक्त किया गया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कार्रवाई की। एक घटना में बछड़े को मारने के बाद यह कार्रवाई हुई। महापौर ने गोवंश की सेहत पर ध्यान देने का निर्देश दिया।

कांजी हाउस के दो संविदाकर्मियो की सेवा समाप्त

वाराणसी। ऐढ़े स्थित कांजी हाउस में गोवंशों की देखरेख में लापरवाही बरतने पर दो संविदा कर्मचारियों को सेवामुक्त कर दिया गया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में अनिल कुमार और मेराज नजीर पर कार्रवाई की। कांजी हाउस प्रभारी भरत कुमार के विरुद्ध शासन से संस्तुति की है। भरत कुमार का तत्काल तबादला कर दिया गया है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार शनिवार रात को गोवंश ने बछड़े को मार दिया था। उसने गेट क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे आवारा कुत्ता गोशाला में प्रवेश कर गया। वह बछड़े का शव नोंचने लगा।

इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने जांच कराई। जांच में पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि ‘हिंदुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में निगम प्रशासन को गोवंश की सेहत और सुरक्षा में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। स्मार्ट सिटी सभागार में समीक्षा के दौरान उन्होंने पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल को गोशालाओं में नियमित सफाई, टीकाकरण और पर्याप्त मात्रा में चारा-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। चेताया कि गोवंशों की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।