मिलेट्स की खेती में नए अवसर तलाशें
Varanasi News - वाराणसी में कृषक उत्पादक संगठन एवं औद्यानिक विपणन सहकारी समिति लिमिटेड (टिकरी) द्वारा आयोजित श्री अन्न (मिलेट्स) बीज उत्पादन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। कृषि विशेषज्ञों ने मिलेट्स की खेती के...

वाराणसी, संवाददाता। कृषक उत्पादक संगठन एवं औद्यानिक विपणन सहकारी समिति लिमिटेड (टिकरी) के सभागार में चल रहे श्री अन्न (मिलेट्स) बीज उत्पादन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने मिलेट्स की खेती में नए अवसरों पर चर्चा की।
मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि मिलेट्स न केवल पोषण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह किसानों की आय में भी वृद्धि कर सकती है। उप कृषि निदेशक एके सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्रीप्रकाश सिंह, मनीष पांडेय, डॉ. जनार्दन यादव और डॉ. अमिताभ रक्षित ने उपयोगी जानकारियां दी। इस दौरान शार्दुल विक्रम, विकास सिंह, समीर मौर्य, मुकेश, ओमप्रकाश दुबे, जितेंद्र नारायण सिंह, रीना सिंह, पवन सिंह और अमित सिंह आदि रहे। धन्यवाद संगठन के संरक्षक अनिल कुमार सिंह ने दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


