Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsTwo-Day Sports Competition Inaugurated by Minister Anil Rajbhar in Chiraigaon
वॉलीबॉल में रुस्तमपुर की टीम ने उमरहां को हराया

वॉलीबॉल में रुस्तमपुर की टीम ने उमरहां को हराया

संक्षेप:

Varanasi News - चिरईगांव में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, और दौड़ शामिल थे। विभिन्न वर्गों में कई खिलाड़ियों ने पुरस्कार जीते। संचालन युवा कल्याण अधिकारी रीना यादव ने किया।

Dec 30, 2025 02:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

चिरईगांव, हिन्दुस्तान संवाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से बरियासनपुर स्थित खेल मैदान में सोमवार से दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा शुरू हुई। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने इसका शुभारंभ किया। वॉलीबॉल, कबड्डी, और दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गईं। वॉलीबॉल के सब जूनियर बालक वर्ग में रुस्तमपुर की टीम ने उमरहां को हराया, जबकि जूनियर वर्ग पुरुष में सीवों की टीम ने बरियासनपुर को हराकर बाजी मारी। वहीं जूनियर वर्ग पुरुष की कबड्डी प्रतियोगिता में बरियासनपुर ने रमना को हराकर खिताब जीता। 100 मीटर दौड़ में प्रथम शिवप्रकाश पटेल, द्वितीय नन्दलाल गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर शिवम राजभर रहे।

800 मीटर दौड़ में प्रथम सत्यम राजभर, द्वितीय इमरान आलम, तथा तृतीय स्थान पर नन्दलाल गुप्ता रहे। वहीं 100 मीटर दौड़ के सब जूनियर वर्ग की महिला स्पर्धा में प्रथम नीतू कन्नौजिया, द्वितीय कृति पाल एवं तृतीय स्थान पर गोल्डी यादव ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग पुरुष की 100 मीटर स्पर्धा में अभिनव राज प्रथम, निकेतन सिंह द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सक्षम सिंह रहे। 200 मीटर की दौड़ में अभिनव राज प्रथम, सचिन चौहान द्वितीय और अंकित प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्त में जूनियर वर्ग पुरुष के 1500 मीटर की स्पर्धा हुई, जिसमें राज राय प्रथम, प्रदीप चौहान द्वितीय एवं सचिन चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन युवा कल्याण अधिकारी आराजी लाइन रीना यादव ने किया। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवमंगल बीयार, बीडीओ छोटे लाल तिवारी, युवा कल्याण अधिकारी विवेक सिंह, वीरेन्द्र कुमार, गौरव सिंह, अजय पाण्डेय, प्रकाश राजभर, शोभनाथ गोड़, अनुपम यादव, अविनाश,आनन्द जितेन्द्र यादव, धर्मराज मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;