मौत की सिरप : बिना रिमांड के फंसी चार्जशीट
Varanasi News - वाराणसी में भदवर के एक गोदाम में दो करोड़ की सिरप की खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। दो में से एक आरोपी शुभम जायसवाल दुबई में है जबकि सौरभ त्यागी त्रिपुरा जेल में है। पुलिस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सौरभ को पेश करने की कोशिश कर रही है।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भदवर (रोहनिया) के एक गोदाम में दो करोड़ की सिरप की खेप पकड़े जाने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है। दो आरोपियों के खिलाफ अब तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया जा सका है। इसके पीछे रिमांड पर कोर्ट में पेश नहीं होना कारण है। दो आरोपियों में सरगना शुभम जायसवाल दुबई में छिपकर बैठा है, जबकि गाजियाबाद का सौरभ त्यागी त्रिपुरा जेल में है। रोहनिया पुलिस त्रिपुरा जेल से सौरभ त्यागी को वारंट बी पर लाने के लिए कई बार अर्जी दाखिल कर चुकी है। पिछले तीन माह से अब तक छह बार तारीख पड़ चुकी है, लेकिन पेशी नहीं हो सकी है।
बीते सात मार्च को त्रिपुरा जेल से लाकर वाराणसी के फास्ट ट्रैक कोर्ट 14 में पेश किया जाना था लेकिन संभव नहीं हो सका। अब 19 मार्च की तारीख पड़ी है। पुलिस प्रयास में है कि आरोपी को अगर नहीं लाया जा सकता तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ही उसकी पेशी कराकर रिमांड बनवाकर चार्जशीट दाखिल किया जा सके। उधर, शुभम जायसवाल को कोर्ट से भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद ही उसके खिलाफ चार्जशीट की औपचारिकता की जा सकेगी। रोहनिया पुलिस की ओर से इसके लिए कोर्ट में कंप्लेंट केस दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके बाद कोर्ट सुनवाई कर उसे भगोड़ा घोषित करेगा। भगोड़ा घोषित होने के बाद चार्जशीट के आधार पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर की नोटिस जारी हो सकेगी। इसके बाद प्रत्यर्पण कर उसे लाया जा सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


