ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीक्षय रोगी खोजो अभियान 15 से

क्षय रोगी खोजो अभियान 15 से

देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। जिले में 15 मई से क्षय रोगी खोजो अभियान शुरू...

क्षय रोगी खोजो अभियान 15 से
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीFri, 12 May 2023 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता।

देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। जिले में 15 मई से क्षय रोगी खोजो अभियान शुरू होगा। जनपद के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विशेष अभियान चलाकर टीबी के मरीज खोजे जाएंगे।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कि अभियान सात जून तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सप्ताह में एक बार स्वास्थ्य शिविर लगेगा। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की अहम भूमिका होगी। कहा कि क्षय रोगियों को चिन्हित कर उन्हें उपचार के लिए भेजा जाएगा। ई-कवच व निक्षय पोर्टल पर सभी का डेटा अपलोड किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें