खामेनेई की मौत पर जगह-जगह हुईं मजलिसें

Mar 01, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में खामेनेई की मौत के बाद रविवार शाम को कई स्थानों पर मजलिसें आयोजित की गईं। दोषीपुरा इमामबाड़ा और शिया जामा मस्जिद में तकरीर हुई, जहां लोगों ने खामेनेई को याद किया। महिलाओं ने दरगाहे फातमान में कैंडल जलाकर खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इफ्तार पार्टी का आयोजन भी किया गया।

खामेनेई की मौत पर जगह-जगह हुईं मजलिसें

वाराणसी, कार्यालय संवाददता। खामेनेई की मौत के बाद रविवार शाम को शहर में जगह-जगह मजलिसें हुईं। दोषीपुरा इमामबाड़ा, जव्वादिया अरबी कॉलेज और अर्दली बाजार स्थित शिया जामा मस्जिद में मजलिस के दौरान तकरीर की गई। इस दौरान लोगों ने खामेनेई को याद और उनके किस्से बताकर भावुक हो गए। दोषीपुरा इमामबाड़ा में गुलजार रजा ने कहा कि खामेनेई ने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा। वह एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि मानवता के लिए मिसाल हैं। इस दौरान अम्बर बनारसी एहतेमाम बनारसी ने शेर पढ़ा। इस मौके पर तकरीर मौलाना रिज़वान मारूफी, मौलाना इकबाल ईमानी, शेर अली, मौलाना जायर हसन ईमानी ने मजलिस को खिताब किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कमर अब्बास, एख़लाक, हुसैन मोहम्मद, अकरम अली, डॉ. अहसन, इरशाद हुसैन सद्दू, जफर अब्बास, शमशाद हुसैन, गुलरेज, ताबीर आदि मौजूद थे। उधर, दरगाहे फातमान में ख्वातीनों ने कैंडल जलाकर खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इस दौरान महिलाएं अपने आंसू नहीं रोक सकीं। वहीं पितरकुंडा स्थित वक्फ मस्जिद और कब्रिस्तान खास मौलाना मीर इमाम अली में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। नमाज मौलाना जब हुसैनी ने पढ़ाई। इफ्तार के बाद मजलिस का आयोजन हुआ। इसमें खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया। इस दौरान अंजुमन हैदरी चौक, सैयद मुनाजिर हुसैन मंजू, मौलाना मेहंदी रजा, मौलाना इश्तियाक अली, मौलाना बाकर रजा, सैय्यद अब्बास मुर्तुजा शम्सी, इकबाल हुसैन आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।