Varanasi News: बारिश से पेड़-खंभा गिरा, पीएचसी में घुसा पानी
Varanasi News: जिले के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार की बारिश ने लोगों के सामने तमाम दिक्कतें खड़ी कर दीं। बिजली खंभा गिरने से बत्ती गुल हो गई तो सड़क पर गिरे पेड़ ने आ

Varanasi News: वाराणसी, हिटी। जिले के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार की बारिश ने लोगों के सामने तमाम दिक्कतें खड़ी कर दीं। बिजली खंभा गिरने से बत्ती गुल हो गई तो सड़क पर गिरे पेड़ ने आवागमन बाधित कर दिया। जगह-जगह पानी लगने से भी लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। लोगों का आरोप है कि समस्याएं दूर करने में प्रशासन तत्पर नहीं है। लोहता प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार दोपहर तेज बारिश हुई। कोरौता बाजार में वाराणसी-भदोही मार्ग पर वर्षों पुराना महुआ का पेड़ गिर पड़ा। इससे यातायात बाधित हो गया। इस बीच, बिजली का खंभा गिरने से बत्ती गुल हो गई। लोहता पुलिस सड़क पर गिरे महुआ का पेड़ हटवाया।
इसके बाद शाम चार बजे यातायात चालू हुआ।पिंडरा प्रतिनिधि के मुताबिक लगातार बारिश से पीएचसी के ओपीडी कक्ष में पानी घुस गया। इससे डॉक्टरों और मरीजों को परेशानी हुई। एक्सरे रूम, औषधि वितरण कक्ष के अलावा अन्य कक्षों में भी पानी भर गया। डॉक्टरों ने मुख्य भवन के बाहर प्रशासनिक कक्ष में मरीजों का इलाज किया। मानापुर के संतोष पटेल ने बताया कि पीएचसी में पानी भरने के कारण कई मरीज लौट गए। लोगों का कहना है कि ड्रेनेज सिस्टम बदहाल होने से हर साल बारिश के मौसम में दुर्दशा होती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव द्विवेदी ने बताया कि बीडीओ को समस्या की जानकारी दी गई।


