Varanasi News: ‘सेफ फ्यूचर’ विद्यार्थियों की यात्रा करेगा सुरक्षित

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में परिवहन विभाग ने मिशन ‘सेफ फ्यूचर’ शुरू किया है। एआरटीओ ने प्रधानाचार्यों से स्कूल वाहनों का फिटनेस-परमिट दुरुस्त कराने को कहा। जांच में दो स्कूल वाहनों को सीज किया गया तथा 8 का चालान हुआ। जुलाई में और कार्रवाई की जाएगी।

‘सेफ फ्यूचर’ विद्यार्थियों की यात्रा करेगा सुरक्षित

Varanasi News: वाराणसी। स्कूल वाहनों का फिटनेस और परमिट दुरुस्त रखने के लिए परिवहन विभाग ने मिशन ‘सेफ फ्यूचर’ शुरू किया है। इसके तहत गुरुवार को एआरटीओ (प्रशासन) मनोज प्रसाद वर्मा और यात्रीकर अधिकारी अखिलेश पांडेय ने सात स्कूलों में जाकर प्रधानाचार्यों से वाहनों का फिटनेस-परमिट दुरुस्त कराने को कहा।

जांच अभियान

उधर, विभिन्न जगहों पर चले जांच अभियान में दो स्कूल वाहन सीज कर दिए गए, जबकि 8 का चालान किया गया। विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा के लिए चल रहे ‘सेफ फ्यूचर’ के तहत 7 जुलाई तक स्कूलों के प्रधानाचार्यों से सम्पर्क कर वाहनों का फिटनेस-परमिट दुरुस्त कराने को कहा जाएगा। वहीं, 8 से 15 जुलाई तक परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और शिक्षा विभाग मिलकर प्रवर्तन अभियान चलाएंगे। इस दौरान मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा विभाग से की जाएगी।

स्कूलों का निरीक्षण

गुरुवार को एआरटीओ (प्रशासन) मनोज प्रसाद वर्मा ने मराठा मॉन्टेसरी स्कूल (अकेलवा), जय पब्लिक स्कूल (अकेलवा), ज्ञानदायिनी महिला कॉलेज (अलाउद्दीनपुर) समेत अन्य स्कूलों में प्रधानाचार्यों को जागरूक किया।

बता दें कि परिवहन विभाग में 2500 से ज्यादा स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 350 वाहन बिना फिटनेस और परमिट चल रहे हैं। सात स्कूल ऐसे हैं, जहां 20 या इससे ज्यादा वाहनों के फिटनेस और परमिट फेल हैं। इन स्कूलों को कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन बात नहीं बनी। एआरटीओ ने बताया कि टॉप-20 विद्यालय भी चिह्नित किए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए प्रश्न

✦क्या मिशन ‘सेफ फ्यूचर’ के अंतर्गत वाहनों का फिटनेस और परमिट दुरुस्त करने के लिए संपर्क किया जाएगा?−
हाँ, 7 जुलाई तक स्कूलों के प्रधानाचार्यों से सम्पर्क कर वाहनों का फिटनेस-परमिट दुरुस्त कराने को कहा जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVaranasi News: ‘सेफ फ्यूचर’ विद्यार्थियों की यात्रा करेगा सुरक्षित