दो स्लीपर बसें सीज और 20 वाहनों का चालान
Varanasi News - वाराणसी में परिवहन विभाग ने यात्री बसों के सुरक्षा मानकों की जांच की। दो स्लीपर बसों को सीज किया गया और 20 वाहनों के चालान किए गए। बसों की फिटनेस, परमिट और कर का सत्यापन किया गया। यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों पर फीडबैक लिया गया। अभियान का नेतृत्व उप परिवहन आयुक्त बीएस सिंह ने किया।
वाराणसी। परिवहन विभाग ने सोमवार को अभियान चलाकर यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की जांच की। मानकों के उल्लंघन एवं अपूर्ण प्रपत्र मिलने पर दो स्लीपर बसों को सीज किया और 20 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान बसों की फिटनेस, परमिट एवं कर (टैक्स) का सत्यापन किया और सुनिश्चित कराया कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं। यात्रियों से किराया अधिक वसूलने की शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया। अभियान का नेतृत्व उप परिवहन आयुक्त बीएस सिंह ने किया। उनके साथ आरटीओ (प्रवर्तन) मनोज वर्मा, आरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन औऱ अखिलेश पांडेय थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


