राजधानी एक्सप्रेस से ट्रेन मैनेजर का हाथ कटा, 36 मिनट खड़ी रही ट्रेन वाराणसी जंक्शन (कैंट) के प्लेटफॉर्म नम्बर पांच पर बुधवार देर रात सवा दो बजे डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर (गार्ड) 48 वर्षीय पंकज कुमार श्रीवास्तव जख्मी हो गए।

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नम्बर पांच पर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर पंकज कुमार श्रीवास्तव जख्मी हो गए। उनका दाहिना हाथ कट गया और उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रेन 36 मिनट तक खड़ी रही।

राजधानी एक्सप्रेस से ट्रेन मैनेजर का हाथ कटा, 36 मिनट खड़ी रही ट्रेन  वाराणसी जंक्शन (कैंट) के प्लेटफॉर्म नम्बर पांच पर बुधवार देर रात सवा दो बजे डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर (गार्ड) 48 वर्षीय पंकज कुमार श्रीवास्तव जख्मी हो गए।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी जंक्शन (कैंट) के प्लेटफॉर्म नम्बर पांच पर बुधवार देर रात सवा दो बजे डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर (गार्ड) 48 वर्षीय पंकज कुमार श्रीवास्तव जख्मी हो गए। उनका दाहिना हाथ कट गया। एम्बुलेंस से उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल में स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता और सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद भी पहुंच गए। घटना के बाद ट्रेन 36 मिनट तक खड़ी रही। राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-20503) 50 मिनट विलम्ब से बुधवार की देर रात 2.19 बजे कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-5 पर पहुंची। इस बीच ऑन ड्यूटी पंकज अचानक ट्रेन की पिछले कोच के नीचे आ गए।

वाराणसी से पंकज को इस ट्रेन से अगले गंतव्य तक जाना था। दुर्घटना के बाद स्टेशन परिसर में खलबली मच गई। ट्रेन मैनेजर को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां देर रात विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर पंकज के हाथ को जोड़ दिया। उधर, परिचालन विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे ट्रेन मैनेजर एमजी खान को भेजकर भोर में 3.03 बजे ट्रेन को रवाना किया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।