संस्कृत में चंद्रशेखर आजाद की कहानी बताएगी अहम ब्रह्मास्मि, काशी विद्यापीठ में ट्रेलर लांच

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययनपीठ के सभागार में रविवार को देवभाषा संस्कृत में निर्मित पहली मुख्यधारा की फ़िल्म अहम ब्रह्मास्मि का ट्रेलर लांच हुआ। फिल्म जल्द ही रिलीज की जाएगी।...

संस्कृत में चंद्रशेखर आजाद की कहानी बताएगी अहम ब्रह्मास्मि, काशी विद्यापीठ में ट्रेलर लांच

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययनपीठ के सभागार में रविवार को देवभाषा संस्कृत में निर्मित पहली मुख्यधारा की फ़िल्म अहम ब्रह्मास्मि का ट्रेलर लांच हुआ। फिल्म जल्द ही रिलीज की जाएगी। फिल्म में निर्देशन, लेखन और अभिनय आजाद ने किया है, जो मूल रूप से भदोही के रहने वाले हैं। 

अहम ब्रह्मास्मि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन और दर्शन पर आधारित फ़िल्म है। फिल्मकार आजाद इसके ज़रिए विश्व को मानवता का संदेश देना चाहते हैं। चंद्रशेखर आजाद काशी विद्यापीठ के छात्र थे। इसलिए फिल्म का प्रोमो यहां भी किया गया। नौ अगस्त को इसके रिलीज होने की संभावना है। 

Voice of UP

इस मौके पर अभिनेता और निर्देशक आजाद ने कहा कि  भारत को जानने और समझने के लिए संस्कृत की शरण में आना होगा। संस्कृत है तो संस्कृति है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सनातन संस्कृति पर गर्व है।  मुख्य अतिथि सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर गंगाधर पंडा ने कहा कि संस्कृत को प्राइमरी कक्षाओं में अनिवार्य रूप से पढ़ाना चाहिए। 

कार्यक्रम में काशी विद्यापीठ  के कुलपति प्रो. टीएन सिंह, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, सुरियवा पीजी कॉलेज के प्रबंध निदेशक घनश्याम दूबे, कुलसचिव साहब लाल मौर्य ने विचार व्यक्त किए। समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश चौबे, विजय शंकर पांडेय, नागेश्वर सिंह, जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो. शैलेश मिश्र  आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।