युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Varanasi News - वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में तारकेश्वर नगर कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय शादिल ने अपने घर के पहले तल पर फांसी लगाई। परिवार वालों ने जब दरवाजा नहीं खोला तो संदेह हुआ, और अंदर जाकर देखा कि वह लटका हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के तारकेश्वर नगर कॉलोनी में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। तारकेश्वर नगर कॉलोनी निवासी अलीम अहमद उर्फ पप्पू के 25 वर्षीय पुत्र शादिल ने अपने मकान के प्रथम तल पर फांसी लगा ली। परिवारवालों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक शादिल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह हुआ। परिजनों ने कई बार आवाज लगाई। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि शादिल फंदे के सहारे लटका हुआ है। घटना की सूचना पर मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


