आर्थिक तंगी से परेशान फूल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान
Varanasi News - गौर गांव (मिर्जामुराद) में 42 वर्षीय राकेश सैनी ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली। उनकी छोटी पुत्री रेनू ने पिता को झूलते देखा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और माला-फूल की दुकान चलाता था।

कछवांरोड। क्षेत्र के गौर गांव (मिर्जामुराद) में सोमवार की सुबह आर्थिक तंगी से परेशान राकेश सैनी उर्फ पप्पू उम्र (42) वर्ष पुत्र स्व.बाबा सैनी मकान के पिछले कमरे में टुप्पटा के सहारे पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया।मृतक की छोटी पुत्री रेनू जब कमरे के अंदर गई तो पिता को झूलता देख आवक रह गई व रोते-बिलखते घटना की सूचना परिजनों को दी।परिजनों द्वारा घटना की सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दिया गया।सूचना पर मौके पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय व एसआई मधुसूदन त्रिपाठी मौके पर पहुंच घटना के बाबत फोरेंसिक को सूचना दिया।फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई।पुलिस
ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी।मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था व मिर्जामुराद बाजार में ही माला-फूल का दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।मृतक को एक आनंद सैनी नामक पुत्र व प्रीति और रेनू नामक दो पुत्री बताई गई सभी का विवाह हो चुका है।घटना के बाद मृतक की पत्नी तारा देवी पुत्री प्रीति और रेनू समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।मृतक के पुत्र आनंद ने बताया कि में काम पर गया था रविवार की रात में आया तो परिवार में ऐसे ही बहस चल रहा था पिता को समझाया बुझाया फिर वो सोने चले और सुबह उठकर बाहर भी गए थे बाद में कमरे में आकर इतना बड़ा कदम उठा लिया।आसपास व ग्रामीणों में चर्चा रही कि परिवार की स्थिति ठीक न होने के कारण आर्थिक तंगी से भी परेशान रहता था जिसके कारण इतना पड़ा कदम उठा लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


