Varanasi News: बाइक समेत फिसल कर युवक गिरा, कुछ देर में मौत

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: लोहता के अकेलवा - लहरतारा मार्ग पर एक युवक बाइक चलाते समय अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे उसकी सिर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 35 वर्षीय अभिषेक उपाध्याय अपने दो बच्चों के साथ स्कूल से लौट रहा था। उसकी पत्नी पूजा देवी इस दुखद घटना से सदमे में हैं।

Varanasi News: बाइक समेत फिसल कर युवक गिरा, कुछ देर में मौत

Varanasi News: लोहता। थाना क्षेत्र के अकेलवा - लहरतारा मार्ग पर छितौनी गांव में शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे एक युवक अपनी बाइक से तेज रफ्तार से घर जा रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन घायल उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने मौत घोषित कर दिया। सिरसा गांव के 35 वर्षीय अभिषेक ऊर्फ राहुल उपाध्याय अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठा कर भरथरा गांव के एक निजी स्कूल में छोड़ कर अपने घर लौट रहे थे। छितौनी गांव में बाइक से नियंत्रण हट गया और गिर गए। अभिषेक की पत्नी पूजा देवी ने मौत की खबर पाकर रो रो कर बेसुध हो जा रही है।

मृतक ठिकेदारी पर मकान का सेंटरिंग का काम करता था। उसे दो पुत्र दिव्यांश और प्रतीक हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVaranasi News: बाइक समेत फिसल कर युवक गिरा, कुछ देर में मौत