राजस्व अधिकारी की पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूद कर दी जान
Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में 50 वर्षीय सीमा सिन्हा ने रविवार सुबह अवसाद में आकर अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके पति, जो सुल्तानपुर में अधिकारी हैं, ने बताया कि सीमा का लंबे समय से इलाज चल रहा था। परिवार में दो बेटियां हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल जेल रोड स्थित अवध अपार्टमेंट के सातवीं मंजिल से रविवार सुबह डिप्रेशन में आकर 50 वर्षीय सीमा सिन्हा ने कूदकर जान दे दी। पति पंकज कुमार सुल्तानपुर में चकबंदी में बंदोबस्त अधिकारी हैं। वह इस समय पांच दिन की छुट्टी पर आए थे। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी का लंबे समय से इलाज चल रहा था। सुबह के समय अचानक रेलिंग फांदकर नीचे कूद गई। परिवार में दो बेटियां हैं। शिवपुर पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


