सुरक्षा के लिए लगी जेट्टी पार कर नहाते डूबा युवक, मौत
वाराणसी के तुलसी घाट पर गंगा में स्नान करते समय 21 वर्षीय तुषार राय डूब गया। उसकी मां के शोर मचाने पर लोग उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन वह नहीं मिला। तुषार तैराकी नहीं जानता था। एनडीआरएफ ने शव को खोज निकाला। वह अपनी मां के साथ काशी भ्रमण पर आया था।

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसी घाट के सामने गंगा में स्नान के दौरान गाजीपुर के रेवतीपुर बरौरा निवासी 21 वर्षीय तुषार राय डूब गया। उसकी मां किरण राय के शोर करने पर लोग बचाने के लिए दौड़े लेकिन उसका पता नहीं चला है। घाट के किनारे मौजूद लोगों के मना करने के बाद भी जेट्टी को पार करके स्नान करने के लिए आगे बढ़ गया। तैरने नहीं आने के कारण डूब गया और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद किरण सहित साथ में आए अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं। सूचना पर एनडीआरएफ की टीम ने शव को खोजकर बाहर निकाला।
तुषार अपनी मां सहित अन्य लोगों के साथ काशी भ्रमण करने के लिए सोमवार को आया था। गंगा स्नान करने के लिए सुबह 4 बजे तुलसीघाट पहुंचा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


