Varanasi News: सुखदरिया दरी में डूबे वाराणसी के दो युवक, एक की मौत

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: मिर्जापुर के सुखदरिया दरी में पिकनिक मनाते समय रामनगर के दो युवक, विकास झा और रिंकू गोंड, डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने विकास का शव बरामद किया, जबकि रिंकू की तलाश जारी है। दोनों युवक एक समूह के साथ पिकनिक पर गए थे और गहरे पानी में स्नान करते समय हादसा हुआ।

Varanasi News: सुखदरिया दरी में डूबे वाराणसी के दो युवक, एक की मौत

Varanasi News: वाराणसी/मिर्जापुर, हिटी। पिकनिक मनाने रविवार को मिर्जापुर के सुखदरिया दरी गए रामनगर के दो युवक डूब गए। मशक्कत के बाद गोताखोरों ने एक का शव निकाला। दूसरे की तलाश की जा रही है। रामनगर थाना क्षेत्र के मोहताजखाना मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय विकास झा और तपोवन का रहने वाला 28 वर्षीय रिंकू गोंड तथा उनके 13 अन्य दोस्त दोपहर में पिकनिक मनाने अहरौरा स्थित सुखदरिया दरी पहुंचे थे। शाम करीब 5 बजे सभी भोजन कर रहे थे। इसी दौरान विकास और रिंकू दरी में स्नान करने चले गए। अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर साथी मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे डूब चुके थे।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। गोताखोरों ने कुछ देर बाद विकास का शव बरामद कर लिया, जबकि रिंकू का देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। अहरौरा थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वाराणसी के रामनगर से 15 लोग पिकनिक मनाने आए थे। स्नान के दौरान दो युवक डूब गए। एक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVaranasi News: सुखदरिया दरी में डूबे वाराणसी के दो युवक, एक की मौत