कूड़ा गाड़ी के चालक की करंट से मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के रामनगर में बलुआ घाट पर करंट लगने से 32 वर्षीय किशन साहनी की मौत हो गई। वह नगर निगम में ठेके पर चालक था। इसके बाद बिजली के अवैध कनेक्शन काटने पहुंचे लाइनमैनों पर हमला हुआ। अधिकारियों की लापरवाही से यह घटना हुई, जिससे स्थानीय लोग नाराज हैं।

कूड़ा गाड़ी के चालक की करंट से मौत

वाराणसी, रामनगर। हिटी रामनगर के बलुआ घाट पर रविवार को करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय किशन साहनी की मौत हो गई। वह नगर निगम में ठेके पर लगी कूड़ा गाड़ी का चालक था। किशन के पिता लालू साहनी ने स्टीमर बनवाने वाले राजेंद्र साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह को तहरीर दी है।

बिजली की अवैध कनेक्शन काटने का प्रयास

वहीं, रामनगर उपकेंद्र के एसडीओ ओर जेई के निर्देश पर बलुआ घाट पर बिजली की अवैध कनेक्शन काटने पहुंचे लाइनमैन काजू और संजय यादव को मलहिया बस्ती के लोगों ने दौड़ा लिया। चारों तरफ से घेर कर उनकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल काजू का इलाज ट्रामा सेंटर, बीएचयू जबकि संजय यादव का लालबहादुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि अस्थायी कनेक्शन की जांच की जाएगी। इसमें दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Voice of UP

घायलों की स्थिति और अधिकारियों की लापरवाही

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत मज़दूर पंचायत के प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री ओपी सिंह अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए। मीडिया सचिव अंकुर पांडेय ने आरोप लगाया कि एसडीओ और जेई की लापवाही के चलते लाइनमैनों की पिटाई हुई है। कहा कि घायल कर्मचारियों ने अधिकारियों को युवक के मौत की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि अभी वहां जाना ठीक नही है। इसके बाद भी अधिकारियों ने धमका कर उन्हें घटनास्थल पर लाइन काटने के लिए भेजा था।

किशन साहनी की मौत का कारण

जलहिया टोला का किशन साहनी मछली खरीदने घाट किनारे जा रहा था। इस दौरान वह स्टीमर बनाने के लिए अवैध तरीके से खींचे गए केबल की चपेट में आ गया। केबल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही किशन के परिजन मौक पर पहुंच गए और मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराने लगे। उनका आरोप था कि रामनगर उपकेंद्र के अभियंताओं और लाइनमैन के इशारे पर अवैध ढंग से बिजली जलाई जा रही है। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली अधिकारियों से कनेक्शन कटवाने के लिए कहा। इस तनावपूर्ण माहौल में एसडीओ, जेई ने लाइनमैन काजू और संजय यादव को दबाब बनाकर मौके पर भेजा। जैसे ही लाइन काटने की प्रक्रिया शुरू हुई, लोग गुस्से में आ गए और लाइनमैनों को घेर कर पीटा।

अवैध कनेक्शन की समस्या

वर्षों से हैं अवैध कनेक्शन बलुआ घाट के किनारे कई दिनों से सैकड़ों नावों का निर्माण हो रहा है। इसके लिए गलत तरीके से बिजली का प्रयोग किया जा रहा है। इसके पहले भी घाट पर और बगल की मछली मंडी में बिजली चोरी पकड़ी गई थी।

सामान्य प्रश्न

किशन साहनी की मौत कैसे हुई?
किशन साहनी की मौत करंट की चपेट में आने से हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।