Varanasi News: ट्रेन की चपेट में आने से नाना और नाती की मौत
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: मिर्जामुराद के लच्छापुर गांव में मंगलवार रात एक दुखद घटना में दुलचंद्र राजभर (54) और उनके तीन वर्षीय नाती राजन उर्फ राजा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस भी घटनास्थल पर थी। बच्चे की मां के अनुसार, वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

Varanasi News: मिर्जामुराद। लच्छापुर गांव में मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से नाना और उनके तीन वर्षीय नाती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि लच्छापुर (मिर्जामुराद) गांव के दुलचंद्र राजभर (54) अपने तीन वर्षीय नाती राजन उर्फ राजा को नजर उतरवाने ले जा रहे थे। लौटते समय रास्ते में पानी भरा होने के कारण दोनों रेलवे ट्रैक से गुजर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज से वाराणसी और दूसरी ओर वाराणसी से प्रयागराज जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार राजन उर्फ राजा करीब एक माह पूर्व अपनी मां पूनम राजभर के साथ ननिहाल आया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।


