Varanasi News: मिर्जामुराद में बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: मिर्जामुराद के राने गांव में बुधवार रात तेज बारिश के दौरान पशुशाला की कच्ची दीवार गिरने से 27 वर्षीय युवक जिलाजीत भारती मलबे में दब गया। उसे निकालने में एक घंटे का समय लगा, लेकिन सिर में गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गांव में शोक की लहर है।

मिर्जामुराद में बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत
मिर्जामुराद में बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत

Varanasi News: मिर्जामुराद, संवाद। थाना क्षेत्र के राने गांव में मंगलवार देर रात तेज बारिश के दौरान पशुशाला की कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक जिलाजीत भारती मलबे में दब गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों ने उसे बाहर निकाला लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। राने (मिर्जामुराद) गांव निवासी शिवपूजन भारती का पुत्र जिलाजीत भारती मंगलवार देर रात तेज बारिश के दौरान घर के पीछे जा रहा था। इसी दौरान पशुशाला की कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई। हादसा देख उसकी मां के शोर मचाने पर दोनों भाई मौके पर पहुंचे।

भाइयों ने फावड़े से मलबा हटाकर करीब एक घंटे बाद जिलाजीत को बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।देर रात हादसा होने के कारण परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिलाजीत तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। वह पढ़ाई के साथ कोचिंग पढ़ाता था और परिवार की आर्थिक मदद के लिए सेंट्रिंग का काम भी करता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। युवक की अचानक मौत से मां और बहन सदमे में हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: मिर्जामुराद में बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत