रथयात्रा पर हादसे में एक की मौत
Mar 05, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में तेज रफ्तार वाहनों से हुई दुर्घटनाओं में 51 वर्षीय कन्हैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में मृत घोषित कर दिए गए। वहीं, अरुण विश्वकर्मा और दुर्वाषा प्रसाद भी अलग-अलग हादसों में घायल हुए।

वाराणसी। रथयात्रा चौराहे के पास बीते बुधवार को तेज रफ्तार वाहन से दुर्घटना में बिरदोपुर (भेलूपुर) निवासी 51 वर्षीय कन्हैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन उसे कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चौकाघाट के पास साइकिल से जा रहे जगतगंज निवासी अरुण विश्वकर्मा ऑटो की टक्कर से घायल हो गए। बेनियाबाग के पास कार की टक्कर से रिक्शाचालक दुर्वाषा प्रसाद घायल हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


