बाइक सवार युवक पेड़ से भिड़ा, मौत

Mar 03, 2026 04:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - पिंडरा (वाराणसी) में एक युवक की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। 23 वर्षीय शिवम विश्वकर्मा फैक्ट्री जा रहे थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का आरोप लगाया है।

बाइक सवार युवक पेड़ से भिड़ा, मौत

पिंडरा (वाराणसी), संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे फाटक के समीप सोमवार रात घर से काम पर फैक्ट्री काम पर जा रहे बाइकसवार युवक पेड़ से टकरा गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। बड़ागांव थाना क्षेत्र के मारुडीह निवासी 23 वर्षीय शिवम विश्वकर्मा रात 9 बजे करखियांव स्थित शीतल पेय की फैक्ट्री में बाइक से जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो युवक औंधे मुंह गिरा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एसआई सुनील यादव फोर्स के साथ पहुंचे। जेब से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी।

पिता प्रेम विश्वकर्मा ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवम दो भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। परिवार के लोगों ने संदिग्ध हाल में मौत बताकर हंगामा करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने आश्वस्त किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक उसके पेट मे गंभीर चोट आई थी। पिता ने तहरीर भी दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।