Varanasi News: मां के सामने ट्रेलर से दबा छह साल का मासूम, मौत

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में ट्रेलर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम धनराज की मौत हो गई। यह हादसा भदऊ चुंगी जीटी रोड पर हुआ। ट्रेलर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पहले भी इसी निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों की वजह से हादसे हो चुके हैं।

Varanasi News: मां के सामने ट्रेलर से दबा छह साल का मासूम, मौत

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भदऊ चुंगी जीटी रोड पर शुक्रवार रात एक ट्रेलर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। आंखों के सामने बच्चे की मौत देख मां दहाड़े मार कर रोने लगी। ट्रेलर काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य में लगा था। हादसे के बाद भाग रहे ट्रेलर चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। भदऊचुंगी स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे झोपड़ी में गोलू विश्वकर्मा का परिवार रहता है। वह चाकू और कैंची की धार तेज कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गोलू को दो बेटे 10 साल का आकाश और छह साल का धनराज था। रात करीब 8:15 बजे धनराज सड़क पार कर रहा था, तभी ट्रेलर उसे कुचलते हुए निकल गया। चालक राजघाट पुलिस पिकेट के पास ट्रेलर खड़ा कर भागने कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि ट्रेलर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया गया है.

पहले भी हुआ है हादसा

काशी रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य में लगे वाहनों से 20 जून को भी हादसा हुआ था। कोनिया पंचायती कुआं से कज्जाकपुरा रेलवे ट्रैक की ओर जाने वाले मार्ग पर मिट्टी लादकर जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर घर के बाहर सड़क किनारे चारपाई पर सो रही बिंदु देवी और उनके आठ वर्षीय बेटे किशन पर चढ़ गया था। दोनों का अभी इलाज चल रहा है।

FAQs

वाराणसी में हादसा कब हुआ?
वाराणसी में हादसा शुक्रवार रात हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।