वाहन से कुचलकर इंटर कॉलेज के संविदाकर्मी की मौत
वाराणसी में बुधवार शाम एक वाहन ने संविदाकर्मी रूप नारायण यादव को कुचल दिया। इससे नाराज परिजनों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और वाहन चालक की पहचान करने में जुटी है। यादव कॉलेज में डेढ़ माह से कार्यरत थे और उनके परिवार में पत्नी व दो बेटियां हैं।

वाराणसी। पांडेयपुर पुलिस चौकी के निकट स्थित प्रसाद इंटर कालेज के गेट के सामने बुधवार शाम संविदाकर्मी 38 वर्षीय रूप नारायण यादव को एक वाहन ने कुचल दिया। नाराज परिजनों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने लाठियां फटकार कर सभी को वहां से हटाया। पुलिस वाहन की पहचान में जुटी है। चोलापुर थाना क्षेत्र के महनावीर नियार निवासी रूप नारायण यादव डेढ़ माह पहले ही कॉलेज में संविदा पर सेवारत हुए थे। बुधवार दोपहर कॉलेज के गेट के सामने खड़े थे। अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। कुचलते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजनों का आरोप था कि हादसे के तुरंत बाद स्कूल के सीसीटीवी कैमरों के तार नोच दिए गए।
फुटेज हटा दिए गए। आरोप लगाया कि वाहन चालक कॉलेज के लोगों के पहचान का है, जिसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वह चार भाइयो में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


