Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsTragic Accident in Chowbepur Car Collides with Trailer One Dead Three Injured
ट्रेलर ने श्रद्धालुओं की कार में मारी टक्कर, एक की मौत

ट्रेलर ने श्रद्धालुओं की कार में मारी टक्कर, एक की मौत

संक्षेप:

Varanasi News - चौबेपुर के पंडापुर में रविवार अलसुबह श्रद्धालुओं की कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग पश्चिम बंगाल से प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

Feb 01, 2026 08:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

चौबेपुर, संवाद। चौबेपुर के पंडापुर में रविवार अलसुबह श्रद्धालुओं की कार में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी प. बंगाल से प्रयागराज संगम स्नान करने जा रहे थे। प. बंगाल के कूच बिहार जिले के शीतलकुची निवासी 32 वर्षीय कनक कुमार, पारितोष, दीपांकर और मदन देवदास कार से प्रयागराज के लिए निकले थे। रविवार अलसुबह जैसे ही चौबेपुर के पंडापुर गांव के पास पहुंचे। एक ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने चौबेपुर पुलिस को सूचना दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने सभी को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया। वहां कनक कुमार की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को गंभीर हाल में भर्ती किया गया है। उधर, चालक ट्रेलर लेकर भाग गया। कनक मछली बेचकर परिवार चलाता था। उसे दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार के अनुसार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। नाले में मिला मजदूर का शव चौबेपुर। रौना कला–हड़ियाडीह सीमा पर स्थित एक नाले में रविवार सुबह संदिग्ध अवस्था में हड़िया डीह (चौबेपुर) निवासी 35 वर्षीय हेमंत कुमार का शव मिला। वह मुनारी बाजार में मजदूरी करता था। उसके भाई ने चौबेपुर पुलिस को बताया कि हेमंत रोज की तरह शनिवार सुबह काम पर निकला लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजन तलाश में जुटे थे, इस बीच रविवार सुबह उसके शव मिलने की सूचना मिली। वह अविवाहित था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।