चार पहिया वाहन की टक्कर से एक की मौत
बड़ागांव-बसनी मार्ग पर बुधवार रात एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 35 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई। जबकि 32 वर्षीय संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राजकुमार के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे हैं।

बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। बड़ागांव-बसनी मार्ग पर शहीद गेट के पास बुधवार रात करीब 11 बजे अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। जौनपुर के खेतापुर (नेवढ़िया) निवासी 35 वर्षीय राजकुमार लंबे समय से अपने ससुराल नामापुर (बड़ागांव) में रहता था। वह बुधवार को पड़ोसी 32 वर्षीय संतोष कुमार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए बाइक से निकला था। कार्यक्रम के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शहीद गेट के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बड़ागांव पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया। वहां से राजकुमार को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संतोष कुमार का इलाज सातोमहुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। राजकुमार के परिवार में दो बेटे और पत्नी निशा हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


