वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - बड़ागांव में एक सड़क हादसे में बाइक सवार राजकुमार की मौत हो गई और संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। चार पहिया वाहन की चपेट में आने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया।

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बड़ागांव, संवाद। बड़ागांव बसनी मार्ग पर शहीद गेट के पास बुधवार रात लगभग 11 बजे चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। नामापुर गांव में ससुराल में रहने वाला राजकुमार (35 वर्ष) पड़ोसी संतोष कुमार (32 वर्ष) के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम से बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। घटना स्थल पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले गई। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बीएचयू ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। संतोष कुमार का इलाज सातों महुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। मृतक नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खेतापुर का निवासी था। नामापुर गांव में अपनी ससुराल में रहता था। उसको 10 एवं 12 वर्षीय दो पुत्र हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।