Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsTragic Accident at Babatpur Airport PRD Personnel Killed by Dumper Protests Erupt
डंपर ने पीआरडी जवान को रौंदा, घंटे भर रास्ता जाम

डंपर ने पीआरडी जवान को रौंदा, घंटे भर रास्ता जाम

संक्षेप:

Varanasi News - बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण परियोजना में डंपर ने 50 वर्षीय दुर्योधन राम को रौंद दिया। वह पीआरडी जवान थे, जबकि उनकी पत्नी आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और डंपर पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और डंपर को जब्त कर लिया है।

Feb 06, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

बाबतपुर, संवाद। घमहापुर (फूलपुर) में गुरुवार सुबह सवा 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण परियोजना में लगे डंपर ने बाइक सवार चिउरापुर (बड़ागांव) निवासी 50 वर्षीय दुर्योधन राम को रौंद दिया। वह पीआरडी जवान थे। हादसे में उनकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा देवी गंभीर रूप जख्मी हो गईं। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर घंटे भर प्रदर्शन किया। पत्थरबाजी कर डंपर में तोड़फोड़ की। आशा देवी बैकुंठपुर मंगारी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। रोज की तरह उनके पति दुर्योधन राम बाइक से पत्नी को लेकर केंद्र छोड़ने जा रहे थे। घमहापुर पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने दुर्योधन राम को रौंद दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं आशा देवी जख्मी हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घमहापुर गांव के समीप चालक ने अचानक डंपर मोड़ दिया, जिससे हादसा हुआ। आसपास के ग्रामीणों सहित परिजन मौके पर पहुंच गए। शव के साथ लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। रास्ता जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। डंपर का शीशा तोड़ दिया। वाहन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। सूचना पर फूलपुर पुलिस पहुंची। घंटे भर बाद पुलिस शव कब्जे में ले सकी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग चुका था। फूलपुर इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि दुर्योधन के पुत्र अखिलेश की तहरीर पर डंपर चालक पर केस दर्ज किया गया है। डंपर सीज कर दिया गया है।